1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. गिरिराज ने अखिलेश पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

गिरिराज ने अखिलेश पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि वे आज़म ख़ान, अतीक अहमद को प्रगतिशील कह रहे हैं। अगर ये लोग प्रगतिशील है तो उत्तर प्रदेश की जनता भी इन्हें प्रगति के रास्ते पर बाहर भेज देगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नौ जिलों की 55 सीटों के लिए 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। इस बीच नेताओं-दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि वे (अखिलेश यादव) आज़म ख़ान, अतीक अहमद को प्रगतिशील कह रहे हैं। अगर ये लोग प्रगतिशील है तो उत्तर प्रदेश की जनता भी इन्हें प्रगति के रास्ते पर बाहर भेज देगी।

गिरिराज ने कहा, ‘उनका चेहरा बता रहा है कि अब गुंडागर्दी की सरकार उत्तर प्रदेश में लौटकर नहीं आएगी। चाहे वे कितने भी कट्टरपंथियों को जोड़ने की कोशिश कर ले। अखिलेश यादव कितना भी हिज़ाब का आंदोलन चला ले।’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनने की छूट देने की मांग को देश तोड़ने का प्रयास बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कुछ खास वर्ग के लोगों ने देश का कानून तय करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘प्रान्त और धर्म के नाम पर देश को कोने-कोने से तोड़ने का प्रयास प्रतिदिन किया जा रहा है।’

इसके साथ ही उन्होंने समान नागरिक संहिता को वक्त की जरूरत बताया। उन्होंने लिखा, ‘हालात ऐसे बनाए जा रहे हैं कि समान नागरिक संहिता समय की मांग बन गई है। अब कुछ खास वर्ग के लोग ने देश का कानून तय करना शुरू कर दिया है।’ इससे पहले भी वह कई बार समान नागरिक संहित की मांग उठा चुके हैं। बता दें कि केंद्र सरकार चला रही भाजपा पहले भी कई बार देश में समान नागरिक संहिता की मांग कर चुकी है। गिरिराज सिंह के इस बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में हिजाब का मुद्दा तूल पकड़ सकता है।

गिरीराज सिंह ने अखिलेश के एक हालिया बयान के बारे में बोलते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, बिजली और किसानों को हुए लाभ पर उन्हें आपत्ति है तो चुनौती दें। सरकार ने हर घर नल योजना दी है, प्रदेश से माफिया का सफाया किया है।

प्रधानमंत्री मोदी सपना भी भारत के विकास का देखते हैं। यूपीए के दस साल विवादों में रहे वहीं मोदी सरकार लगातार आठ साल से देश की तरक्की के बारे में सोच रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब हम हथियार बेचने वाला देश हैं, यह पहली बार हुआ है। इच्छाशक्ति की कमी के चलते पहले ऐसा नहीं हुआ था। सौर उर्जा में भारत अब एक ताकत है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...