
रिपोर्ट: नंदनी तोदी
वाराणसी: उत्तरप्रदेश में दबँगाईयों का राज थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी मर्डर तो कभी मोलेस्टेशन। एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला वाराणसी के इस जिले में।
ये मामला वाराणसी के गुरुबाग इलाके का है। एक रोडसाइड रोमियो ने पीयर में पागल होकर सरेआम एक लड़की की मांग में सिन्दूर भरने की कोशिश की। हालाँकि वो सफल नहीं रहा क्योंकि लड़की के चिल्लाते ही आसपास के लोगों ने उसे घेर लिया और काफी पीटा और पुलिस के हवाले कर दिय।
पुलिस ने मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। आपको बता दें, ये मामला लक्सा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रोमियो उस लड़की को पुरे वैलेंटाइन वीक छेड़ता रहा।
जब रोमियो से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि उसका नाम सोनू प्रजापति है। वह जद्दू मंडी का रहने वाला है। वो एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले कई मुकदमे दर्ज हैं।
पीड़िता ने बताया कि मनचला सोनू रोज उसे तंग कर रहा था। पूरे वेलेंटाइन वीक उसका पीछा करता रहा। उसने बताया कि आज उसने सरेराह उसके साथ ये हरकत की।
पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और उसे जेल भेजा गया।
इस मामले के बाद से ही प्रशासन की लड़कियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इत्तना ही उत्तरप्रदेश के वाराणसी में एंटी रोमियो जैसे अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।