1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. उत्तर प्रदेश के चुनाव में केवल प्रदेश ही नहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की नजरें भी लगी हैं: अध्यक्ष जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश के चुनाव में केवल प्रदेश ही नहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की नजरें भी लगी हैं: अध्यक्ष जयंत चौधरी

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में केवल प्रदेश ही नहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की नजरें भी लगी हैं। वह देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश का किसान इस बार फैसला लेता है। भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह हमें बुला रहे हैं, हम इतने सस्ते नहीं हैं। अपना ईमान नहीं बेचेंगे, जो फैसला ले लिया , सो ले लिया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

वह मथुरा जिले के छाता विधानसभा क्षेत्र के गांव फालैन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा जी को पश्चिम के लोगों में न जाने कौन सी गर्मी दिख रही है। वह यहां के लोगों का मिजाज नहीं जानते। हमारा तो खून ही गर्म है। बाबा हमारे खून का इलाज करने चले हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि चुनाव में आपका समय है।

13 महीने तक किसान आंदोलन करते रहे, उनकी जिद नहीं थी। जब संकट की घड़ी आई तो चौधरी अजित सिंह ने खुद राकेश टिकैत को फोन किया और कहा कि हिम्मत नहीं हारना, हम तुम्हारे साथ हैं। उनका कोई स्वार्थ नहीं था।

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की भर्ती हुई, घर वालों ने मिठाई बांटी और फिर पता चला भर्ती रुक गई, मामला कोर्ट चला गया। ये सब व्यवस्था का सवाल है। चुनाव के माध्यम से इस पर गौर करना है। भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि इनकी मंशा जातिवाद कर हमारी एकता को तोड़ने की है। हमें इसे समझना है। इस दौरान उन्होंने गांव में जनसंपर्क कर वोट भी मांगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...