1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अखिलेश की नयी चाल, चुनाव मैदान मे उतरी पल्लवी पटेल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अखिलेश की नयी चाल, चुनाव मैदान मे उतरी पल्लवी पटेल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट :-अतुल विश्वकर्मा

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी खेला शुरू हो गया है। वही, चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना दम दिखा रही है। वही पल्लवी पटेल और अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं। पल्लवी अनुप्रिया से एक वर्ष बड़ी है। वह वर्तमान समय से अपना दल कमेरावादी की कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। पिता सोने लाल पटेल के निधन के बाद पल्लवी पटेल 2009 में राजनीति में सक्रिय हुईं।

अपना दल की नेता पल्लवी पटेल सिराथू विधानसभा सीट से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं। वह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को सपा मुख्यालय पहुंचकर फार्म बी लिया। वह मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

दरअसल, पल्लवी पटेल ने पहले इस सीट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनकी उम्मीदवारी का एलान सपा ने दो फरवरी को किया था पर वह अपनी सीट पर सहमत नहीं थीं। हालांकि, सपा नेतृत्व से बातचीत पर वह सिराथू सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं।

नामांकन में आ सकती हैं डिंपल यादव

सिराथू से सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव के आने की संभावना है।

सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की चुनावी व्यस्तता के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं बन पा रहा है। ऐसे में पूर्व सांसद डिंपल यादव के आने की संभावना है। हालांकि, अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश में सियासी खेला शुरू हो गया है। हर पार्टी में तरह की चल रही है। 12 फरवरी को चुनाव का आगाज शुरू।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...