लॉकडाउन में शुरू किये गए पौराणिक और धार्मिक धारावाहिक लोगों को बेहद पसंद आ रहे है। रामायण के बाद अब उत्तर रामायण ने नम्बर 1 रेटिंग पर कब्ज़ा किया है।
इस हफ्ते जारी हुई बार्क की लिस्ट में दूरदर्शन का बोलबाला है। बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर बनी हुई है।
तीसरे नंबर पर बाबा ऐसा वर ढूंढो सीरियल बना हुआ है। एक छोटे कद की लड़की की कहानी दिखाता यह सीरियल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
इसके बाद दंगल पर ही महिमा शनिदेव की और पांचवे नंबर पर एक बार फिर से रामायण ने जगह बनायीं है।
ज्ञात हो, रामायण ने 17 अप्रैल को दुनिया का सबसे अधिक देखे जाने वाले प्रोग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। उसे रिकॉर्ड 77 मिलियन लोगों ने देखा था।