
मुंबई: इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली 47 साल की मलाइका अरोरा के लिए उनकी बढ़ती उम्र महज एक संख्या है। उनके सेक्सी फिगर और टोंड बॉडी का हर कोई दिवाना है। एक्ट्रेस को अक्सर योगा क्लास या जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। सोशल मिडिया पर आये दिन एक्ट्रेस मलाइका के फोटोड और विडियो वायरल होते रहते है।
तो वहीं हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोरा को जब उनके फैंस ने कचौड़ी खाते देखा तो सभी चौंक गये। दरअसल, सोशल मिडिया पर मलाइका का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस समोसा और कचौड़ी का जबरदस्त स्वात लेती दिख रही है।
फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा को समोसा कचौड़ी खाते देख फैंस तो हैरान ही हो गए और कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आये।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मिडिया पर तो खास एक्टिव रहती ही है साथ ही एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ वेलेंटाइन डे भी सेलिब्रेट किया था जिसकी फोटोज भी सोशल मिडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी