1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. सर्दियों में फिट रहने के लिए ये फल का करें सेवन,कई बीमारियों से रहेंगे दूर..

सर्दियों में फिट रहने के लिए ये फल का करें सेवन,कई बीमारियों से रहेंगे दूर..

सर्दियों में फिट रहने और शरीर को गर्म रखने के लिए डेली डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करना जरूरी होता है। इसके लिए लोग सूप और गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सर्दियों में फिट रहने और शरीर को गर्म रखने के लिए डेली डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करना जरूरी होता है। इसके लिए लोग सूप और गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है।

ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुण कम हो जाता है। वहीं आप डेली डाइट में कुछ विटामिन सी से भरपूर फल भी शामिल कर सकते हैं।

इस तरह बीमारियों से बचाव होने के साथ वजन कंट्रोल रहेगा। चलिए आज हम आपको कुछ फलों के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से सर्दियों में आपको इम्यूनिटी बनाएं रखने में मदद मिलेगी।

सर्दियों में नाशपाती खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंते स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही शरीर में सूजन को कम करने में भी नाशपाती कारगर माना गया है। आप इसे फ्रूट सैलेड में मिलाकर या जूस की तरह डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सर्दियों में लोग खासतौर पर अमरुद खाना पसंद करते हैं। यह एक सीजनल फल है जो खासतौर पर सर्दियों में खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर अमरुद का सेवन करने से इम्यूनिटी लेवल तेजी से बूस्ट होता है। ऐसे में अमरुद का सेवन करने से सर्दी, जुकाम, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

संतरा सर्दियों में मिलने व खाएं जाने वाला फल है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि इसे सर्दियों में खाने से ठंड लगने का खतरा रहता है। मगर असल में विटामिन सी, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर संतरा इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए संतरा खाना फायदेमंद माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...