रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नोएडा : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हत्या के एक मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जहाँ खुद के दोस्तों ने ही युवक को बेरहमी से मार डाला। दरअसल, मृतक युवक के दो दोस्त उसकी पत्नी से बात करते थे। युवक ने इस बात का विरोध किया तो दोनों ने शख्स को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में बीते 2 अप्रैल को एक हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। जांच में पुलिस को मृतक को दो दोस्तों सुलेमान और नज़रुल इस्लाम पर शक हुआ।
पुलिस ने जब गहराई से छानबीन की तो पता चला कि मृतक फिरोज और उसके दोस्त एक जगह ही रहकर राज मिस्त्री का काम करते थे। घटना वाले दिन तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में फिरोज ने दोनों दोस्तों पर इल्जाम लगाया कि वह उसकी पत्नी पर गलत नजर रखते हैं। साथ ही मृतक ने दोनों से सवाल किया कि वे उसकी पत्नी से बात क्यों करते हैं। जिस पर दोनों आग बबूला हो गए। फिर क्या था तीनों में इस बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने कई दिनों तक चली तलाशी के बाद दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए दो आरोपियों में से एक सुलेमान, कुख्यात बदमाश आशु जाट गैंग का सक्रिय सदस्य है।
डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि 2 मार्च को शाहबेरी गांव में रहने वाले फिरोज की पुलिस को लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि फिरोज का झगड़ा उसके कुछ दोस्तों के साथ हुआ था। यह झगड़ा फिरोज की बीवी को लेकर हुआ था।