1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. कोरोना काल के बीच राफेल विमान में दो महीने की लेट डिलिवरी, अब जुलाई में आएंगे भारत

कोरोना काल के बीच राफेल विमान में दो महीने की लेट डिलिवरी, अब जुलाई में आएंगे भारत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कोविड-19 महामारी की वजह से भारत को मिलने वाले राफेल जेट की डिलवरी दो महीने बाद जुलाई में की जाएगी। कोरोना संकट के बीच जुलाई के आखिर तक राॅफेल जेट भारत आएंगे। कोरोना के बढ़ते खतरे वजह से राफेल जेट की डिलिवरी लेट हो गई है।

भारतीय सेना को मजबूत बनाने के लिए खरीदे जा रहे राफेल जेट विमान जल्द ही सेना को सौंप दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, जुलाई में फ्रांस शुरूआत में चार राफेल जेट भेजगा। कोरोना की वजह से भारत और फ्रांस दोनों ही देशों के हालात बिगड़े हुए हैं। जिसके बाद दोनों ही देशों ने इसे दो महीने तक टाल दिया है।

भारत ने फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदने का सौदा किया है। बता दें कि यह भारत की अब का सबसे बड़ा रक्षा सौंदा है। सिंतबर 2016 में करीब 60 हजार करोड़ में 36 राफेल जेट की डील की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...