1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Twitter ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाया, भारत के नक्शे से की छेड़छाड़!

Twitter ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाया, भारत के नक्शे से की छेड़छाड़!

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: केंद्र सरकार और ट्वीटर के बीच तनाव दिन पर दिन और गहराता ही जा रहा है। ट्वीटर ने अब नई चालबाजी कर दी है। इस बार ट्वीटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर दी है, जिसको लेकर तनाव और बढ़ सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत का जो नक्शा दिखाया है, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया है।

आपको बता दें आरोप है कि ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग देश के तौर पर दिखाया है। Twitter के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन में वर्ल्ड मैप है। यहां से कंपनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर की टीम है। इस मैप में इंडिया भी है, लेकिन भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है। इससे पहले भी लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। बाद में इसे ठीक कर लिया गया था।

मौजूदा वक्त में सरकार खुले तौर पर ट्विटर के विरोध में आ गई है और IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये साफ किया है कि ट्विटर भारत को लेकर दोहरा रवैया रखता है। इसलिए ये विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ सकता है। इससे पहले भी एक बार ट्विटर चालबाजी कर चुका है। इससे पहले भी लद्दाख को अलग बताया था। जिसके बाद  सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप किया तब जाकर बाद में इसे ठीक किया गया।

IT मंत्री रविशंकर प्रसाद इस मामले को लेकर बार बार आरोप लगाते हैं कि ये ट्विटर के दोहरे मापदंड को दर्शाता है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि ट्विटर की मंशा ठीक नहीं लगती है। ट्विटर के करियर पेज पर जो भारत का नक्शा है, इसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख नहीं है। इसका मतलब यह है कि इन्हें बॉर्डर के बाहर दिखाया गया है।  सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। इन सब को लेकर ट्विटर का स्टेटमेंट नहीं आया है। हमने ट्विटर से इसे लेकर जवाब मांगा है।

आपको बता दें कि हाल ही में कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट कंपनी ने एक घंटे के लिए लॉक कर दिया। अब खबर ये आई कि कंपनी ने भारतीय आईटी रूल्स के तहत जो ग्रिवांस ऑफिसर रखा था उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र चतुर ने इस्तीफा क्यों दिया है, ये साफ नहीं हो पाया है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...