रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है, महामारी का लह लहर सबसे ज्यादा खतरनाक दिखाई दे रहा है। संक्रमण से लोगो के मरने की संख्या बढ़ती जा रही है। महामारी के पहले लहर से ही अब तक कई शोध हो चुके हैं, जिसके बाद इसके लक्षण के कई अहम जानकारियां भा सामने आईं हैं। शोध में बताया गया है कि ये वायरस किस तरह शरीर पर धीरे-धीरे हमला करता है। कोरोना वायरस से ठीक होने में 14 दिनों तक का समय लगता है जिसे इनक्यूबेशन पीरियड भी कहा जाता है। आइये जानते हैं इसके लक्षण के बारे में…
पहला दिन: अगर आप महामारी से संक्रमित होते हैं, तो 88 फीसदी लोगों को पहले दिन बुखार और थकान महसूस होती है। इसके साथ ही कई लोगों को पहले दिन ही मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी भी होने लगती है। चीन की स्टडी के मुताबिक, लगभग 10 फीसद लोग बुखार होने के तुरंत बाद डायरिया या मिचली भी महसूस करते हैं।
आपको संक्रमित होने के दूसरे से लेकर चौथे दिन तक आपको बुखार और कफ लगातार बना रहता है।
आपको संक्रमित होने के पांचवें दिन आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। ज्यादातर मामलों में ये बुजुर्गों या फिर पहले से बीमार लोगों में होता है। लोकिन दूसरे लहर में ये समस्या कई युवा मरीजों में भी देखने को मिल रही है। छठे दिन भी आपको खांसी और बुखार बना रहता है। इसके साथ ही कुछ लोगों को इस दिन से छाती में दर्द, दबाव और खिंचाव महसूस होता है।
संक्रमित होने के सातवें दिन लोगों को सीने में तेज दर्द होता है और दबाव बढ़ जाता है। सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इसके साथ ही होंठ और चेहरे नीले पड़ने लगते हैं। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ जाती है।