रिपोर्ट:पायल जोशी
नया साल शुरू होने में बस एक दिन ही रह गया है, और नए साल के वेलकम के लिए कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए पार्टीज की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। कई लोग ये जानकर कितने खुश होगें की नये साल की शुरूआत छुट्टी से ही होगी।
जिसके चलते केन्द्र सरकार ने भी 2022 की छुट्टियों की लिस्ट घोषित कर दी है। जिसमें कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (Ministry of personnel, public grievances and pensions) ने अनिवार्य छुट्टियों (Gazetted holidays) के साथ वैकल्पिक छुट्टियों (Optional holidays) की लिस्ट जारी की है।
2022 की अनिवार्य छुट्टियों की लिस्ट (List of 2022 gazetted holidays)
1 गणतंत्र दिवस (Republic Day) : 26 जनवरी, 2022
2 महावीर जयंती (Mahavirr Jayanti) : 14 अप्रैल, 2022
3 गुड फ्राइडे (Good Friday) : 15 अप्रैल, 2022
4 ईद-उल-फितर (Eid-al-Fitr) : 03 मई, 2022
5 बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) : 16 मई, 2022
6 बकरीद (Bakrid) : जुलाई 10,2022
7 मुहर्रम (Muharram) : 09 अगस्त, 2022
8 स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) : 15 अगस्त, 2022
9 महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi’s Birthday) : 02 अक्टूबर, 2022
10 दशहरा (Dussehra) : 05 अक्टूबर, 2022
11 पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (Prophet Mohammad’s Birthday) : 07 अक्टूबर, 2022
12 दिवाली (Diwali) : 24 अक्टूबर 2022
13 गुरु नानक जयंती (Guru Nanak’s Birthday) : 08 नवंबर, 2022
14 क्रिसमस (Christmas Day) : 25 दिसंबर, 2022
दरअसल कई राज्यों में महाशिवरात्रि और होली की छुट्टी भी होती है, और आपको बता दें इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च (मंगलवार) और होली 18 मार्च (शुक्रवार) को रहेगी।