1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इत्र की महक सूंघ पहुंची Income Tax , इत्र कारोबारी के यहां Income Tax की फौज

इत्र की महक सूंघ पहुंची Income Tax , इत्र कारोबारी के यहां Income Tax की फौज

अखिलेश यादव का आज कन्नौज में पम्मी जैन के घर जाने का भी कार्यक्रम था। यूपी का कन्नौज हाल में काफी चर्चा में है। पुष्पराज जैन ने नवंबर में 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट- धीरज मिश्रा

उत्तर प्रदेश: कन्नौज के दो और इत्र कारोबारियों के यहां छापा मारा है। इनकम टैक्स की टीम ने पीयूष जैन के बाद कन्नौज के दो और इत्र कारोबारियों के यहां छापा मारा है। इनमें मलिक मियां परफ्यूम के घर छापेमारी हुई है। इसके साथ ही अखिलेश यादव के करीबी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन के यहां भी छापा पड़ा है। इनकम टैक्स की टीम आज सुबह सात बजे कन्नौज में दोनों व्यापारियों के घर छापेमारी करने पहुंची।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी का नाम पुष्पराज जैन पम्पी है। वो समाजवादी पार्टी से MLC भी हैं। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। कानपुर में भी पम्पी के ठिकानों पर छापा जारी है।

पड़ोसियों के मुताबिक, पुष्पराज घर में ही हैं। टीम ने जिस घर पर रेड डाली है, यहां उनका भाई अतुल जैन अपनी फैमिली के साथ रहता है। पम्पी की फैमिली मुंबई में रहती है। इनकी कोई संतान नहीं है। कन्नौज में पम्पी के दो घर हैं। बता दें, पीयूष जैन का घर भी इसी छिपट्‌टी मोहल्ले में है, जो पम्पी के घर से महज 100 मीटर दूर है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज में पार्टी ऑफिस में दोपहर 12.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव का आज कन्नौज में पम्मी जैन के घर जाने का भी कार्यक्रम था। अखिलेश यादव ने 9 नवंबर को समाजवाड़ी इत्र लांच किया था। पम्पी जैन जो वर्तमान में सपा एमएलसी हैं, उन्होंने इत्र तैयार कराया था। अखिलेश यादव के साथ आज पम्पी जैन प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ बैठने वाले थे। फ़िलहाल अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस तय समय पर होगी।

यूपी का कन्नौज हाल में काफी चर्चा में है। इससे पहले कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज के घरों से 190 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच लगातार हो रही छापेमारी के दूसरे मायने भी निकाले जा रहे हैं। विपक्ष इन छापेमारी को लेकर मोदी-योगी सरकार पर हमलावर है।

पम्पी जैन के छापों पर क्या बोली समाजवादी पार्टी?
पम्मी जैन के छापों पर समाजवादी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया आयी है। सपा ने ट्वीट कर कहा, ”आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है!”

पीयूष जैन पर छापेमारी के बाद बीजेपी पर हमलावर थे अखिलेश
पीयूष जैन पर छापेमारी के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था। अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा था कि छापा पम्पी जैन के घर पड़ना था लेकिन डिजिटल इंडिया की गलती से पीयूष जैन के घर पड़ा, जो बीजेपी का अपना आदमी है। अखिलेश ने कहा था, ”बीजेपी पुष्पराज जैन पर छापा मारना चाहती थी, जिसे पम्पी जैन भी कहा जाता है, जो हमारे एमएलसी हैं, लेकिन एक स्पष्ट मिश्रण में अधिकारियों ने पीयूष जैन के घर छापा मारा, जो बीजेपी के करीबी हैं।” उन्होंने कहा था कि भाजपा को लोगों को बताना चाहिए कि किन बैंकों से पैसे निकाले गए क्योंकि मुद्रा में 2,000 रुपये के नए नोट हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...