Terrorists ambushed an army contingent in Manipur; मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर आतंकियों ने किया हमला। पीठ पर किया वार। CO समेत 4 जवान शहीद।
नई दिल्ली: मणिपुर के सूरज चंद जिले में शनिवार को आतंकियों ने असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया है। आपको बता दें कि इस हमले में CO समेत 4 जवान शहीद हो गए है।
बताया जा रहा है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में यह हमला हुआ। यहां असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया। काफिले में कमांडिंग ऑफिसर के परिवार के सदस्य और क्विक एक्शन टीम के सदस्य मौजूद थे। ऑपरेशन अभी जारी है। हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।
बता दें कि शहीद हुए कमांडिंग ऑफिसर की पहचान कर्नल विप्लव त्रिपाठी (सीओ-46 एआर) के तौर पर हुई है। इस हादसे में उनकी पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायलों को बेहियांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस घटना को कायरता की प्रतीक बताया और इसकी निंदा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे सूरज चंद जिले में म्यांमार सीमा के पास हुई। असम राइफल्स के एक काफिले पर आतंकवादियों के एक अज्ञात समूह ने घात लगाकर हमला किया।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी
मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन 1978 में किया गया था। इसे भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया है। मणिपुर में यह संगठन धोखे से भारतीय सुरक्षाबलों पर पहले भी हमले करता रहा है। इसका संगठन का गठन बिश्वेसर सिंह ने किया था। यह आतंकी संगठन स्वतंत्र मणिपुर की मांग करता रहा है।