उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बीते गुरुवार को नामकांन पर्चा भर दिया गया है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। वैसे तो किसी अन्य के अभी तक मैदान में न आने पर नामित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है।
शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रांतीय परिषद के सदस्यों की बैठक में स्वतंत्र देव के निर्वाचन का औपचारिक घोषण की जाएगी। स्वतंत्र देव अभी तदर्थ अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय परिषद के 80 पदों के लिए 72 लोगों ने नामांकन किया और इनके निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता होते हैं।
आपको बताते चलें कि, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया रविवार (19 जनवरी) को शुरू हो सकती है। बीजेपी नेता स्वतंत्र देव ने 16 जनवरी को नामांकन पत्र के दो सेट चुनाव अधिकारी को दिए गए हैं।
केन्द्रीय सह चुनाव पर्यवेक्षक मंगल पांडेय ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि, स्वतंत्र देव सिंह के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित सदस्यों की घोषणा भी 17 जनवरी को कर दी जाएगी।