1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. PM मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक! कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया…

PM मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक! कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया…

Punjab में prime minister नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चौक पर Bjp कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली: Punjab में prime minister नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चौक पर Bjp कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। सिंधिया के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ” पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही कांग्रेस सरकार का अक्षम्य अपराध है और हर तरह से निंदनीय है। इस पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। और पंजाब की जनता कांग्रेस को इस अपराध के लिए माफ नहीं करेगी। प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा को बाधित कर आज कांग्रेस ने दुनिया की सबसे विशाल हमारे लोकतंत्र को शर्मसार किया है।”

यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा है कि पंजाब की कांग्रेस ने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ कल सुरक्षा मामले में चुप ही नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश की बू आ रही है, कांग्रेस को पंजाब और देश कभी माफ नहीं करेगा। इन दोनों नेताओं के ट्वीट पर आम ट्विटर यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


जया सिंह नाम की एक टि्वटर यूजर ने सिंधिया के ट्वीट पर कमेंट किया कि गुजरात में जब राहुल गांधी के काफिले पर पथराव हुआ था तो आप लोग मूकबधिर की तरह तालियां बजा रहे थे। रैली में भी नहीं आई तो बेमतलब की भड़ास कांग्रेस पर निकाल रहे हैं। विजयपाल नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि सिंधिया जी अभी कुछ दिन पहले आप बीजेपी में ही आए हैं, जरा सत्यपाल मलिक की बातों का भी जवाब दे देते।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब सीएम को फोन किया, उन्होंने जवाब नहीं दिया। इनके लिए तो बहुत आसान था कि पीएम को पहुंचने देते।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...