1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देवघर में रोपवे हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मौत, पढ़ें

देवघर में रोपवे हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मौत, पढ़ें

झारखंड के देवघर में रोपवे हादसा इस समय काफी तूल पकड़े हुआ है। रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालु दशर्न करने पहुंचे। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने वहां रोपवे का आनंद लिया। हालांकि इस बीच रोपवे की मिसप्लेसिंग के कारण 48 लोगों को ट्रॉली में ही हवा में रविवार से लटके रहना पड़ा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

झारखंड के देवघर में रोपवे हादसा इस समय काफी तूल पकड़े हुआ है। रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालु दशर्न करने पहुंचे। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने वहां रोपवे का आनंद लिया। हालांकि इस बीच रोपवे की मिसप्लेसिंग के कारण 48 लोगों को ट्रॉली में ही हवा में रविवार से लटके रहना पड़ा। इस बीच खबर है कि एक महिला की मौत हो चुकी है।

दरअसल, झारखंड के देवघर में त्रिकुट रोपवे की 18 ट्रॉलियों में 30 लोग फंसे हुए थे। यह सभी लोग रविवार शाम 4 बजे से लगभग 1000 हजार फीट की उंचाई पर थें। जिसके कारण लोगों में डर बना हुआ है। लेकिन इस बीच ट्रॉली में फंसे लोगों का रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। रेस्क्यू टीम की मदद से फंसे लोगों को बचाने की पूरी मुमकिन कोशिश की जा रही है।

बता दें कि रेस्क्यू टीम ने अब तक कुल 19 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है और कुल 29 लोग अब भी फंसे हुए है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल है। क्योंकि हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करते समय हेलीकॉप्टर की तेज हवा से ट्रॉली की रस्सियां जोर-जोर से हिलने लगती है, जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल हो जाता है।

हालांकि फंसे लोगों को पूरी तरह से देख-रेख में रखा गया। उन्हें वहां ट्रॉली पर ही खाने-पीने के लिए सामान पहुंचाएं गए। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया गया। फंसे लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अब तक कुल 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बचे 29 लोगों को निकालने की कोशिश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। वहीं अब तक 1 महिला की मौत हो चुकी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन को सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए प्लान A,B और C बनाया गया है। हेलीकॉप्टर को रोप-वे से कुछ ऊंचाई पर लाया जा रहा है फिर उससे कमांडो रस्सी के सहारे नीचे उतरते हैं। फिर वह रोप-वे की ट्रॉली तक पहुंच पा रहे हैं। इसके बाद वह कमांडो उसी रस्सी के सहारे ट्रॉली से एक-एक लोगों को हेलीकॉप्टर तक पहुंचा रहे हैं।

कमांडो की भी सहायता ली जा रही है। जिन लोगों ने उस रोप वे को बनाया है उनकी टीम भी पहुंच गई है। कुल मिलाकर सभी तरीके से प्रयास हो रहा है। रात की वजह से सारी चीजें तत्काल नहीं हो पाई, लेकिन सुबह से सारे प्रयास किए जा रहे हैं।’

फंसे हुए लोगों तक एक खाली ट्रॉली के जरिए बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए हैं। स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के बाद फंसे लोगों तक नाश्ता और पानी को पहुंचाना बंद कर दिया गया है।

विवार शाम लगभग 6 बजे देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोपवे का एक तार टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे की वजह से मरने वाली महिला की पहचान सुरा गांव निवासी 40 वर्षीय महिला सुमति देवी के रूप में हुई है। घायलों में असम के कोकराझार निवासी भूपेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी दीपा वर्मा, जामताड़ा जिला के करमाटांड़ निवासी रूपा कुमारी, सोनी देवी, गिरिडीह के करमाटांड़ निवासी गोविंद भगत, बिहार के दरभंगा अंतर्गत लहरियासराय निवासी खुशबू रानी, सुधा रानी और एक बालक घायल हैं। घायलों में अज्ञात बालक के साथ एक महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...