1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहत पैकेज ऐतिहासिक, यह देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगा: जेपी नड्डा

राहत पैकेज ऐतिहासिक, यह देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगा: जेपी नड्डा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करने को सराहनीय कदम बताया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घोषित ऐतिहासिक राहत पैकेज न केवल कोविड-19 से लड़ने के लिए बल्कि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी है।

नड्डा ने कहा कि देश के गरीब लोगों, मजदूरों और मध्यम एवं छोटे उद्योगों के लिए इस पैकेज में विशेष ध्यान दिया गया है। मध्य वर्ग को भी ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह पैकेज ऐतिहासिक है और भारत की आर्थिक गति को उछाल देने में आधार बनेगा। 

साथ ही, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के समय में प्रधानमंत्री मोदी आगे से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। 21वीं सदी को भारत द्वारा परिभाषित किया जाएगा, पीएम के संदेश ने इसे लागू करने के लिए आधारशिला रखी है। उन्होंने कहा कि भारत को नए परिवर्तन में ले जाने में आत्मनिर्भर भारत अभियान हमारा नया मंत्र है। साथ ही उन्होंने इस पैकेज को दुनिया का सबसे बड़ा समग्र राहत पैकेज बताया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...