देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन में शामिल हुए किसानों की मौत को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है।
पिछले 23 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। और वही केंद्र सरकार किसानों के आगे झुकने का नाम नहीं ले रही है।
सरकार ने कहा है की वह कृषि कानूनों में बदलाव करने को तैयार है। लेकिन वह कृषि कानून वापस नहीं लेगी। वहीं सरकार की यह बात सुनने के बाद किसान भी पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कई किसानों की जान भी जा चुकी है। जिसको लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पिछले कई दिनों से किसानों का मुद्दा उठा रहे हैं। कांग्रेस मोदी सरकार को किसान विरोधी भी कह चुकी है। वहीं कृषि कानूनों पर विरोध के दौरान कई किसानों ने अपनी जान भी गंवाई है।
अब राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से किसानों की मौत का मुद्दा भी उठाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘और कितने अन्नदाताओं को कुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी कानून कब खत्म किए जाएंगे?’
इसी के साथ आप को बता दे कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले 23 दिनों से विरोध कर रहे हैं। कृषि कानूनों पर विरोध के लिए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कूच के बाद से पंजाब के अब तक 22 किसान की मौत हो चुकी है।