विजय दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके देश को बधाई दी। इसके साथ ही सीधे प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!
राहुल गांधी ने लिखा, ”सन् ‘71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएँ और सेना के शौर्य को नमन। ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!”
साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध को आज 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस युद्ध का ही परिणाम था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया जहां एक देश का नाम बांग्लादेश पड़ा।
सन् ‘71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएँ और सेना के शौर्य को नमन।
ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!#VijayDiwas
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 16, 2020
इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाया। साथ ही यह दुनिया के उन गिने-चुने युद्धों में से एक था। इस संघर्ष में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को भारत के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा था।
1971 में पाकिस्तान के साथ चली 13 दिन की लड़ाई के बाद आज के दिन भारतीय सेना ने फतह हासिल की थी। इस जंग में करीब 3843 भारतीय सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर किए।
इस गौरव गाथा की ही याद में भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मार्क पर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां उन्होंने 4 स्वर्णिम मशाल भी जलाए।
बता दें कि इन चारों मशालों को देश के कोने-कोने तक ले जाया जाएगा। बता दें कि जब पीएम मोदी सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे थे उस दौरान लड़ाकू विमान राजपथ पर फ्लाई पास्ट कर रहे थे।
आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि दी।यहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी ने 1971 युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस खास अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर स्वर्णिम विजय वर्ष के लोगों का उद्घाटन भी किया। इसी अनावरण के साथ पूरे साल तक चलने वाले स्वर्णिम विजय समारोह की शुरुआत हुई।