रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। समाचार चैनल टीवी 9 भारतवर्ष की मानें तो उन्होंने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है। पीके सिंहा के इस्तीफा की अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। पीके सिंहा की बात करें तो बिहार के रहने वाले सिंहा को सितंबर 2019 में पीएम मोदी का मुख्य सलाहकार बनाया गया था। पीएम मोदी के अगले मुख्य सलाहकार कौन होंगे इसकी पुष्टी अभी नहीं हो पाई है।
#BreakingNews : पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा- सूत्र#PMModi | #PrincipalAdvisor | #PMO | #PKSinha | @ManishJhaTweets pic.twitter.com/S0F4hnSCdm
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) March 16, 2021
पीके सिन्हा को PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) में OSD बनाया गया था, उन्होंने प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा की जगह ली थी, 1977 बैच के आईएएस अधिकारी पीके सिन्हा देश के सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक हैं। रिटायमेंट के बाद सिंहा को 13 जून, 2015 को भारत सरकार में कैबिनेट सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पीके सिंहा अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और सामाजिक विज्ञान में एमफिल किया। वो फ्रेंच भाषा की पढ़ाई भी कर चुके हैं। 1977 बैच के आइएएस अधिकारी सिन्हा पहले जहाजरानी मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं। साल 2004-12 तक यूपीए सरकार के कार्यकाल में वो ज्यादातर समय पेट्रोलियम मंत्रालय में थे।