1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी कल मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी कल मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। यह संबोधन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा।

प्रदेश की लगभग 23 हज़ार ग्राम पंचायतों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान इसके लिए रायसेन में मौजूद रहेंगे। जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा के विधायक मौजूद रहेंगे।

बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आज लगातार 22वें दिन प्रदर्शन जारी है। आंदोलनरत किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने कृषि कानूनों के बारे में किसानों को समझाने के लिए सभा आयोजित करने का फैसला लिया है।

पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन में मौजूद रहेंगे। वहीं जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा के विधायक मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर राज्य के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपये की राहत राशि हस्तांतरित की जाएगी। इसी दौरान खरीफ-2020 फसल हानि की राहत राशि का भी वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री करीब 2,000 पशु एवं मछली पालक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का भी वितरण करेंगे।

गुरुवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी गुरुवार को ग्वालियर में रैली की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को पूरे देश के किसानों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन विपक्षी दलों ने पंजाब के किसानों को गुमराह करके भ्रमित कर दिया और वे आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब के किसान संगठनों सहित देश के कई किसान संगठनों से हमारी बातचीत चल रही है और जल्दी ही इसका समाधान निकल आएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...