आज कृषि बिल के विरोध में देश भर के किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। वहीं कांग्रेस, आरजेडी और माकपा समेत कई पार्टियों ने उन्हें समर्थन दिया है। विपक्ष का आरोप है की इस नए बिल से एमएसपी की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और किसान पूंजीपतियों के शिकंजे में आ जायेगे !
वहीं दूसरी और कृषि मंत्री और बीजेपी के सभी बड़े नेता इस बात को सिरे से नकार रहे है। उनका कहना है की इस नए कानून से किसानों से सरकारी खरीद जारी रहेगी वही उन्हें अपनी फ़सल दूसरे राज्य में बेचने का भी मौका मिलेगा।
किसान और श्रमिक के नाम पर देश में, राज्यों में अनेकों बार सरकारें बनीं लेकिन उन्हें मिला क्या?
सिर्फ वादों और कानूनों का एक उलझा हुआ जाल।
एक ऐसा जाल, जिसको ना तो किसान समझ पाता था और ना ही श्रमिक।
– पीएम @narendramodi
— BJP (@BJP4India) September 25, 2020
वही आज विपक्ष के द्वारा किए जा रहे भारत बंद के ऊपर पीएम मोदी ने तंज कसा है। उन्होंने आज बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की जिसमें कई किसान भी थे। उन्होंने कहा कि किसान और श्रमिक के नाम पर देश में, राज्यों में अनेकों बार सरकारें बनीं लेकिन उन्हें मिला क्या? सिर्फ वादों और कानूनों का एक उलझा हुआ जाल। एक ऐसा जाल, जिसको ना तो किसान समझ पाता था और ना ही श्रमिक।
किसानों को ऐसे कानूनों में उलझाकर रखा गया, जिसके कारण वो अपनी ही उपज को, अपने मन मुताबिक बेच भी नहीं सकता था।
नतीजा ये हुआ कि उपज बढ़ने के बावजूद किसानों की आमदनी उतनी नहीं बढ़ी। हां, उन पर कर्ज जरूर बढ़ता गया।
– पीएम @narendramodi
— BJP (@BJP4India) September 25, 2020
उन्होंने कहा, किसानों को ऐसे कानूनों में उलझाकर रखा गया, जिसके कारण वो अपनी ही उपज को, अपने मन मुताबिक बेच भी नहीं सकता था। नतीजा ये हुआ कि उपज बढ़ने के बावजूद किसानों की आमदनी उतनी नहीं बढ़ी। हां, उन पर कर्ज जरूर बढ़ता गया।
भाजपा के नेतृत्व में NDA सरकार ने निरंतर इस स्थिति को बदलने का काम किया है।
पहले लागत का डेढ़ गुना MSP तय किया, उसमें रिकॉर्ड बढ़ोतरी की और रिकॉर्ड सरकारी खरीद भी सुनिश्चित की।
– पीएम @narendramodi
— BJP (@BJP4India) September 25, 2020
उन्होंने बताया, भाजपा के नेतृत्व में NDA सरकार ने निरंतर इस स्थिति को बदलने का काम किया है। पहले लागत का डेढ़ गुना MSP तय किया, उसमें रिकॉर्ड बढ़ोतरी की और रिकॉर्ड सरकारी खरीद भी सुनिश्चित की।
बीते सालों में ये निरंतर प्रयास किया गया है कि किसान को बैंकों से सीधे जोड़ा जाए।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में कुल एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
– पीएम @narendramodi https://t.co/b8K2jrAp6E
— BJP (@BJP4India) September 25, 2020
सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बीते सालों में ये निरंतर प्रयास किया गया है कि किसान को बैंकों से सीधे जोड़ा जाए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में कुल एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
सरकार ने इस बात का भी प्रयास किया है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हो, उन्हें खेती के लिए आसानी से कर्ज उपलब्ध हो।
पहले सिर्फ उसी किसान को KCC का लाभ मिलता था जिसके पास 2 हेक्टेयर जमीन हो। हमारी सरकार इसके दायरे में देश के हर किसान को ले आई है। pic.twitter.com/3cGHkNxlEK
— BJP (@BJP4India) September 25, 2020
उन्होंने बताया कि सरकार ने इस बात का भी प्रयास किया है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हो, उन्हें खेती के लिए आसानी से कर्ज उपलब्ध हो। पहले सिर्फ उसी किसान को KCC का लाभ मिलता था जिसके पास 2 हेक्टेयर जमीन हो। हमारी सरकार इसके दायरे में देश के हर किसान को ले आई है।
किसानों से हमेशा झूठ बोलने वाले कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से किसानों को भ्रमित करने में लगे हैं।
ये लोग अफवाहें फैला रहे हैं।
किसानों को ऐसी किसी भी अफवाह से बचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
हमें किसान के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।
– पीएम @narendramodi
— BJP (@BJP4India) September 25, 2020
उन्होंने यह भी कहा, किसानों से हमेशा झूठ बोलने वाले कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से किसानों को भ्रमित करने में लगे हैं। ये लोग अफवाहें फैला रहे हैं। किसानों को ऐसी किसी भी अफवाह से बचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। हमें किसान के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।