इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बीते शुक्रवार को केरल लिटरेचर फेस्टिवल में मौजूद लोगों को संबोधित के दौरान काग्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि, केरल के लोगों ने राहुल गांधी को चुनकर विनाशकारी काम किया।
इसके साथ ही रामचंद्र ने कहा कि, पांचवीं पीढ़ी के राहुल गांधी का ‘कठोर परिश्रमी’ और ‘सेल्फ मेड’ नरेंद्र मोदी के सामने कोई मुकाबला ही नहीं है। राहुल गांधी ने 2019 में दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा। इनमें से एक सीट (अमेठी) पर उन्हें हार मिली। हालांकि, वायनाड में वे बहुमत से जीतकर संसद पहुंचे।
इतिहासकार रामचंद्र ने कहा कि, कांग्रेस का अब पतन हो चुका है। जो आजादी के दौर की महान पार्टी थी, अब एक बेकार पारिवारिक पार्टी बन गई है। इसी पार्टी के कारण देश में हिंदुत्व और अंधराष्ट्रभक्ति का माहौल बना है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरी राहुल गांधी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। वे एक शिष्ट और सभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन युवा भारत एक पांचवीं पीढ़ी के राजवंशी को नहीं चाहता। अगर मलयाली लोग 2024 में भी राहुल गांधी को चुनने का काम करते हैं, तो आप सिर्फ नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचा रहे हैं।