1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बंगाल के अब अमित शाह 26 को करेंगे असम दौरा, विपक्षी विधायक भाजपा में होंगे शामिल

बंगाल के अब अमित शाह 26 को करेंगे असम दौरा, विपक्षी विधायक भाजपा में होंगे शामिल

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर जाएंगे। अमित शाह के 26 दिसंबर को असम दौरे पर जाने की संभावना है। इस दौरान असम में 2021 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस समेत कई विपक्षी विधायकों और नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

अपनी यात्रा के दौरान, अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा करने वाले हैं। बीजेपी उपाध्यक्ष व असम के प्रभारी बैजयंत पांडा ने बताया, शाह के दौरे से पहले वह 23 दिसंबर को असम पहुंचेंगे। गृहमंत्री के दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, उनके दौरे से एक दिन पहले 25 दिसंबर को भाजपा ‘सुशासन दिवस’ मनाएगी और असम में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

पांडा ने कहा, पश्चिम बंगाल में हाल ही में कई विपक्षी विधायक पार्टी में शामिल हुए हैं। यह पूरे देश में हो रहा है और असम में भी होगा। कई बडे़ विपक्षी नेता हमारे संपर्क में हैं। राज्य में अप्रैल में चुनाव होने हैं और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं।

असम भाजपा के नेता और विधायक नुमल मोमिन ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कई मौजूदा कांग्रेस विधायकों के अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के मौजूदा विधायक अजंता नेग और कुछ अन्य कांग्रेस विधायक और नेता भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, शुरुआत में कम से कम चार-पांच कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

नुमल मोमिन ने कहा जनवरी के अंत तक कई और लोग पार्टी में शामिल होंगे। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पिछले साढ़े चार साल में असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। असम में लोग भाजपा सरकार से बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा, असम के इतिहास में पहली बार हमने राज्य बजट में घोषित की गई लगभग सभी योजनाओं को पूरा कर लिया है। अन्य राजनीतिक दलों के नेता अब भाजपा में शामिल होने के इच्छुक हैं क्योंकि भाजपा में जीत की संभावना असम में किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में बहुत अधिक है।

नूमल मोमिन ने आगे कहा कि अमित शाह कुछ पार्टी बैठकों में भाग लेंगे और विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के मौजूदा विधायक अजंता नेग जो पिछले कुछ महीनों में अपनी पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं, ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी और एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...