1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. हिमाचल में बरपा कुदरत का कहर, दो स्थानों पर फटे बादल, गंगा नदी भी उफान पर

हिमाचल में बरपा कुदरत का कहर, दो स्थानों पर फटे बादल, गंगा नदी भी उफान पर

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर बरप रहा है। कई इलाकों से बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस बीच कुल्लू में दो स्थानों पर बादल फटा है। जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मलबे की चपेट में आने से कई गाड़ियां बह गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक बादल फटने से सड़क किनारे बोलेरो में सोये हुए चार लोग इसकी चपेट में आए हैं। इनमें से कुल्लू निवासी 28 वर्षीय बादल शर्मा की मौत हो गई। जबकि अन्य दो व्यक्ति घायल हुए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः कई राज्यों में जहां मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में कुदरत कहर बरपा रही है। कई इलाकों से बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस बीच कुल्लू में दो स्थानों पर बादल फटा है। जिसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियां पानी में बह गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक बादल फटने से सड़क किनारे बोलेरो में सोये हुए चार लोग इसकी चपेट में आए हैं। इनमें से कुल्लू निवासी 28 वर्षीय बादल शर्मा की मौत हो गई। जबकि अन्य दो व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें गाड़ी चालक सुरक्षित बच गया है। इसके अलावा अन्य छह गाड़ियों और तीन दोपहिये वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

डीएसपी मुख्यालय राजेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के काइस गांव में बादल फटा है। इसमें एक की मौत हो गई है। दो घायल और 9 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं खराहल में आधी रात को बादल फटा है, नाले में बाढ़ से नेउली स्कूल और कई घरों में पानी भर गया। एक गाड़ी भी चपेट में आई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं स्कूलों में सोमवार को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। किन्नौर जिला के अलावा चंबा जिला के पांगी और भरमौर में भी अवकाश रहेगा। इनके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूल अपने स्तर पर निर्णय लेंगे।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में अब गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। गंगा नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज और वाराणसी में घाट भी डूबने लगे हैं। कई मंदिरों में पानी भर चुका है। दिल्ली में चार दिन तक यमुना का वाटर लेवल घटने के बाद सोमवार को फिर से बढ़ गया। सुबह 11 बजे तक जलस्तर 205.76 मीटर था जबकि रविवार रात 205.52 मीटर था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...