1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. विज्ञान का चमत्कार: सांप काटने से फेल हो गई थी महिला की किडनी, छह हफ्तों में हुई ठीक

विज्ञान का चमत्कार: सांप काटने से फेल हो गई थी महिला की किडनी, छह हफ्तों में हुई ठीक

डॉक्टरों के अनुसार महिला को हेमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम नामक बिमारी थी। यह एक बहुत दुर्लभ बीमारी है, जो सांप के ज़हर से होती है। दुनिया भर में इस बिमारी के सिर्फ 30 मामले हि पाए गए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट : आर्यन सिरोही

 

पुणे के एक अस्पताल में आए सांप के काटने के मामले ने सभी को चौंका दिया है। पुणे के नोबल अस्पताल में भर्ती एक 30 वर्षीय महिला, जिसकी सांप के काट लेने के बाद किडनी पूरी तरह से फेल हो चुकी थीं। सांप के ज़हर और किडनी फैल होने के बाद भी वह पूरी ठीक हो गई।

इस तरह के मामले ने चिकित्सकों को भी हैरान कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि महिला को 2 दिसंबर को अस्पताल लाया गया था। उसे यूरिन में समस्या थी और शरीर में काफी सूजन आ चुकी थी। इतना ही नहीं महिला की किडनी भी फेल हो गई थी। यह सबकुछ सांप के काटने के बाद हुआ था।

अस्पताल के डॉक्टर अविनाश के अनुसार महिला को जब अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया तो पता चला की, उसके गुर्दे पूरी तरह से काम करना बंद कर चुके थे। जांच में पता चला कि महिला की प्लेटलेट्स व आरबीसी कि गिनती तेजी से कम हो रही थी। इसके बाद पति की इजाजत लेकर महिला की एक किडनी की बायोप्सी की गई और उसे तत्काल डायलिसिस पर रखा गया।

डॉक्टरों ने बताया कि महिला को हेमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम नामक बिमारी थी। यह बहुत ही दुर्लभ बीमारी है, जो सांप के ज़हर से होती है। इंडियन जर्नल ऑफ नेफ्रोलॉजी में प्रकाशित अध्ययनों के अनुसार, दुनिया भर में ऐसे 30 से भी कम मामले सामने आए हैं, जिनमें मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि महिला का दूषित प्लाजमा स्वस्थ्य प्लाजमा के साथ बदल दिया गया। इस तरह का ऊपचार बहुत ही जोखिम भरा होता है, लेकिन छह सप्ताह तक डायलिसिस पर रहने के बाद महिला को बचा लिया गया। महिला कि सेहत में सुधार भी देखा गया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की सेहत अब पहले से बेहतर है, उसे अब डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...