1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शिवराज कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी, मिलेट मिशन स्वीकृत

शिवराज कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी, मिलेट मिशन स्वीकृत

दो साल तक चलेगा मिलेट मिशन, ट्रांसजेंडर को पिछड़ा वर्ग की सूची में किया शामिल ,2 महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना को भी मिली मंजूरी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज की कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ब्रीफिंक दी। उन्होने बताया कि कैबिनेट बैठक में मिलेट्स मिशन को मंजूरी दे दी गई है। यह मिशन पूरे दो साल तक चलेगा। मिशन के तहत मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार, उत्पादन और उपयोग पर काम किया जाएगा। किसानों को सहकारी और शासकीय संस्थानों द्वारा बीज 80% सब्सिडी पर मिलेगा। इसके अलावा सरकारी कार्यक्रमों में भोजन के दौरान एक डिश मोटे अनाज की रहेगी। मिड डे मील में हफ्ते में एक दिन मोटे अनाज से बने भोजन उपलब्ध कराने का विचार किया गया। इसके साथ ही शिवराज कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। बैठक में ट्रांसजेंडर को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किया गया। इससे करीब 30 हजार ट्रांसजेंडर के आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा।
इस बैठक में 2 महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे आने वाले समय में किसानों को काफी फायदा होगा। साथ ही इलाके में पीने के पानी की भी अच्छी व्यवस्था हो पाएगी। स्वीकृत परियोजनाओं में महिदपुर में क्षिप्रा नदी पर सिंचाई परियोजना और टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...