1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. महाराष्ट्रः पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पाॅजिटिव पाए गए

महाराष्ट्रः पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पाॅजिटिव पाए गए

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसका पता रविवार शाम आई रिपोर्ट में चला है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

पाॅजिटिव मिलने के बाद अशोक चव्हाण को नांदेड़ से इलाज के लिए मुंबई शिफ्त किया गया है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,041 नए मामले सामने आए है जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण 58 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,635 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...