1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई और पुणे में जारी रह सकता है लॉकडाउन

मुंबई और पुणे में जारी रह सकता है लॉकडाउन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन नहीं खोलने के संकेत दिए हैं। हालांकि, CM ठाकरे पहले भी लॉकडाउन खोलने के पक्ष में नहीं थे। बतादें कि, महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे जैसे मुख्य हॉटस्पॉट में लॉकडाउन जारी रह सकता है, हालांकि एक बार लॉकडाउन 4.0 खत्म होने के बाद यहां कुछ रियायतें जरूर मिलेंगी। 

उद्धव ठाकरे ने बताया कि राज्य में कोरोना के मामले अब नियंत्रण में हैं और मृत्युदर का आंकड़ा भी नीचे आया है लेकिन अभी प्रतिबंधों में छूट नहीं दे सकते क्योंकि ये हमारे लिए उल्टा भी पड़ सकता है। 

सीएम ठाकरे ने कहा कि हर कोई कोरोना के साथ जीने की बात कह रहा है लेकिन कैसे जीना है, क्या करना है इस पर कोई राय नहीं दे रहा है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय मीडिया मुख्य भूमिका में है और आम नागरिक तक कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाने का काम करे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...