1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास, भारत में पहली बार नदी के अंदर दौड़ी मेट्रो,कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास

कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास, भारत में पहली बार नदी के अंदर दौड़ी मेट्रो,कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास

कोलकाता। देश की सबसे पुरानी कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को पहली बार हुगली नदी के अंदर 520 मीटर नीचे सुरंग में दौड़कर इतिहास रच दिया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कोलकाता मेट्रो ने उस समय इतिहास रच दिया जब देश में पहली बार मेट्रो नदी में बनी सुरंग में हुगली नदी के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची। इस सफर में केवल अधिकारी और इंजिनियर ही सवार थे। इसे ऐतिहासिक घटना बताते हुए मेट्रो के GM उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि उम्मीद है कि रूट पर सेवाएं इसी साल से शुरू हो जाएंगी। सेवाएं शुरू होते ही हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा। बता दें कि हावड़ा से एस्प्लेनेड तक का मार्ग लगभग 4.8 किमी लंबा है, जिसमें से 520 मीटर हुगली नदी के नीचे सुरंग के जरिए होगा। सुरंग पानी की सतह के स्तर से 32 मीटर नीचे है। इस सुरंग की पूरी लंबाई 10.8 किमी अंडरग्राउंड है। नदी की नीचे मेट्रो के लिए दो सुरंगे बनाई गई हैं। यह ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का प्रमुख आकर्षण है। यात्रियों के लिए, यह अलग अनुभव होगा क्योंकि वे एक मिनट से भी कम समय में लगभग आधा किलोमीटर तक पानी के नीचे से गुजरेंगे। इस घटना को ऐतिहासिक बताते हुए कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और इस रूट पर नियमित अंडरवाटर ट्रायल जल्द ही शुरू होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...