पूरा देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भी लोकतंत्र के इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाते दिखे। लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात इन जवानों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सेना के जवानों के हाथ में तिरंगा थामे हुए हैं। ये हिमवीर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।
जिस इलाके में इन सैनिकों की तैनाती है, वहां इस वक्त का तापमान मानइस 20 डिग्री है। लेकिन खून जमा देने वाली ठंड में इनका जोश देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
जबकि दूसरी तरफ 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली का राजपथ भी पूरी तरह सज गया है। यहां सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक- आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन होगा। इस बार के गणतंत्र पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। हाल ही में वायु सेना में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे युद्धक हेलिकॉप्टर भी भव्य सैन्य परेड का हिस्सा होगा।