1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,067 नए मामले मिले, 336 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,067 नए मामले मिले, 336 की मौत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

देश में कोरोना की रफ्तार कुछ दिन से धीमी है, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने के बाद खतरा बढ़ गया है। वही देश में पिछले 24 घंटे में 23,0 67 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

वही गुरुवार को 24,661 लोगों की रिकवरी हुई और 336 लोगों ने जान गंवाई। कोरोना से अब तक कुल 10,1,46,846 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 97,17,834 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अब तक इस कोरोना से 1,47,92 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में 2,81,919 लोग ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। देश में पिछले हफ्ते कोरोना वायरस के 1,67,000 केस सामने आए है।

इनमें से 23% संक्रमित अकेले केरल से थे। जिस केरल को कोरोना की रोकथाम को लेकर मॉडल स्टेट माना जा रहा था, अब उसकी साख पर सवाल खड़े होने लगे हैं। राज्य में अब तक 2,914 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे में संक्रमण का नया दौर बेहद ख़तरनाक साबित हो सकता है।

देश के 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से 20 में कोरोना से हुई मौत की दर नेशनल एवरेज 1.4% से भी कम हो गई है। 3.2% के साथ पंजाब टॉप पर है। 2.6% के साथ महाराष्ट्र दूसरी पायदान पर है। लक्षद्वीप इकलौता ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है, जहां कोई केस नहीं आया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 24 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 63 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं।

पिछले 25 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है। एक्टिव केस 3 फीसदी से कम है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 3,580 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,171 लोग रिकवर हुए और 89 की मौत हो गई। अब तक 19,09,951 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18,04,871 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 54,891 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 1,063 नए मरीज मिले। 1,120 लोग रिकवर हुए और 37 की मौत हो गई। अब तक 6,20,681 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6,02,388 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,384 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7,909 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 24 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 63 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...