देश ही नहीं विदेश में कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 23,950 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले घटकर तीन लाख से कम हो गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 23,950 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,99,066 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना से अब तक 333 मरीजों की संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। अभी तक कुल 1,46,444 लोगों की वायरस के संक्रमण के चलते मौत हुई है।
वही देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था की राजधानी की बात करे तो मुंबई में पहले ही दिन नाईट कर्फ्यू का असर देखने को मिला है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते खरते को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है।
जिसके बाद मुंबईवासी निर्देश को मानते हुए रात 11 बजे के बाद घरों के अंदर दिखें। वहीं, रात 11 बजे के बाद मुंबई में नाईट कर्फ्यू की शुरुआत होते ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में नज़र आई।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू किए गए नाईट कर्फ्यू को देखते हुए मुंबई की सड़कों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। सभी रास्तों पर बैरिकेटिंग के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए।
बांद्रा खेरवाड़ी, बैंड स्टैंड, हाजी अली, गिरगांव चौपाटी समेत मुंबई के सभी प्रमुख जगहों पर नाकाबंदी की गई। इस बीच (नाईट कर्फ्यू) के चलते सड़को पर गाड़िया भी कम दौड़ती हुई नजर आई।
मुंबई पुलिस के एसीपी राजेंद्र चव्हाण ने मीडिया से बात करते हुए बताया, कि रात 12 बजे के बाद मुंबई की सड़के सुनी देखीं। सड़कों पर इकादुक्का गाड़िया थी जो बे वजह घूमती नज़र आईं जिस पर पुलिस ने कार्यवाई की है। इसके अलावा लोगों को जानकारी देकर उन्हें चेतावनी देते हुए जाने भी दिया गया।
इस ही के साथ आप को बता दे कि नाइट कर्फ्यू के दौरान सभी तरह की आपातकालीन सेवाओं की इजाजत होगी। सब्जी, दूध और दवाई जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई पर कोई रोक नहीं रहेगी। रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच एक जगह पर पांच लोगों से ज्यादा को मंजूरी नहीं दी गई है। मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर सभी मार्केट और दुकानें रात 11 बजे बंद हो जाएंगी। इमरजेंसी को छोड़कर सभी तरह के यातायात पर भी पाबंदी रहेगी।
आपको बता दें, महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक नगर निगम इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसके साथ ही, यूरोप और मध्य-पू्र्व से आने वालों को 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन होना पड़ेगा। जबकि, अन्य देशों से वापस आने वालों को घर के अंदर क्वारंटाइन होना पड़ेगा।
इस ही के साथ आप को बता दे कि महाराष्ट्र में मंगलवार को 3,106 नए संक्रमित पाए गए। 4,122 लोग रिकवर हुए और 75 की मौत हो गई। अब तक 19,02,458 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48,876 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 58,376 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 17,94,80 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।