इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। भारतीय और पाकिस्तान की सेना के बीच 9 अप्रैल 1965 में कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी थी।
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। भारतीय और पाकिस्तान की सेना के बीच 9 अप्रैल 1965 में कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी थी।
किस्सा कुछ यूं है कि फरवरी 1965 में पाकिस्तान ने गुजरात में शामिल कच्छ के रण में घुसपैठ करना शुरू कर दी। दरअसल, कच्छ के कंजरकोट, छड़बेड और बीरबेट सहित अन्य इलाके हमेशा से भारत के थे, लेकिन पाकिस्तान ने इन्हें विवादित क्षेत्र मानकर हथियाना चाहता था।
पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में 32 किमी लंबी एक इतनी चौड़ी पगडंडी बना ली, जिससे कि भारी वाहन भी आ-जा सकते थे। इसके अलावा भी कुछ इलाके पर पाक ने कब्जा करते हुए कच्छ के पास स्थित अपने एयरबेस पर अमेरिका से मिले टैंकों और लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री तब लड़ाई नहीं चाहते थे लेकिन हालात तनावपूर्ण थे। ऐसे में ब्रिटेन ने मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा तो भारत ने इसे तुरंत मान लिया। शास्त्रीजी ब्रिटेन गए और ब्रिटिश प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान कुछ मसलों पर राजी हो गए। इसके कुछ वर्ष बाद 18 फरवरी 1968 को एक घोषित फैसले के अनुसार कच्छ के रण के कुल 3500 वर्ग मील क्षेत्र में से 300 वर्ग मील इलाका पाकिस्तान को दे दिया गया।
अन्ना हजारे को 9 अप्रैल 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई थी। 9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल 1893 को हुआ था। सैर कर दुनिया की गाफिल, जिन्दगानी फिर कहां? जिन्दगी गर कुछ रही, तो नौजवानी फिर कहां हिंदी साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन के ये शब्द बताते हैं कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वस्तु घुमक्कड़ी है। घुमक्कड़ से बढ़कर व्यक्ति और समाज का कोई हितकारी नहीं हो सकता. दुनिया दुख में हो चाहे सुख में, सभी समय यदि सहारा पाती है तो घुमक्कड़ों की ही ओर से राहुल सांकृत्यायन को प्राथमिक शिक्षा के लिए गांव के ही एक मदरसे में भेजा गया।
राहुल जी का विवाह बचपन में कर दिया गया. यह विवाह राहुल जी के जीवन की एक बहुत बड़ी घटना थी जिसकी वजह से राहुल जी ने किशोरावस्था में ही घर छोड़ दिया था. घर से भाग कर ये एक मठ में साधु हो गए। लेकिन अपनी यायावरी स्वभाव के कारण ये वहां भी टिक नहीं पाए. चौदह वर्ष की अवस्था में ये कलकत्ता भाग आए। इनके मन में ज्ञान प्राप्त करने के लिए गहरा असंतोष था इसीलिए वह भारत में कहीं एक जगह नहीं टिकते थे। भारतीय अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को हुआ था 9 अप्रैल को हुए निधन ।
प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का 9 अप्रैल 1981 को निधन हुआ था दुर्गाबाई देशमुख, एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने न सिर्फ़ देश की सेवा की, बल्कि कानून की पढ़ाई कर महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ भी उठाई मात्र 8 साल की उम्र में उनकी शादी एक जमींदार से कर दी गयी थी। लेकिन यह दुर्गाबाई का साहस ही था कि गृहस्थ जीवन शुरू करने से पहले ही, 15 साल की उम्र में उन्होंने इस शादी को खत्म कर दिया। उनके इस फ़ैसले में उनके पिता और भाई ने उनका साथ दिया। खुद को बाल विवाह से आज़ाद कर, दुर्गाबाई ने अपने आने वाले जीवन की नींव रख दी थी। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ़ स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई; बल्कि भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया और ताउम्र महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहीं 9 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव है
1669 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1860 : पहली बार मनुष्य की आवाज रिकार्ड की गई ।
1965 : कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।
1988 : अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
2001 : अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया और वह उस समय दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।
2002 : बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2003 : इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।
2005 : प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया।
2010 : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।
2011 : सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
2020 : देश में कोरोना वायरस से 169 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 5,865 पर पहुंची। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 591 मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई ।