इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। आज यानी 8 मार्च को महिला दिवस है। आधी आबादी के सम्मान में इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है।
हम ये मान सकते हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला अधिकार आंदोलन का एक सेंटर प्वाइंट भी है, जो लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार, और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। आज के ही दिन यानी 8 मार्च 1948 एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई थी।
फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने 8 मार्च 2008 में काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने 8 मार्च 2009 में थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता था। गुजरात के बहादुर शाह ने 8 मार्च 1534 में चित्तौढ़गढ़ को लूटा था। उत्तर कोरिया ने 8 मार्च 2013 में दक्षिण कोरिया के साथ सभी शांति समझौतों को समाप्त कर दिया था। काम के लिए बेहतर वेतन, कम घंटे और वोट देने का अधिकार को लेकर 8 मार्च 1908 में न्यूयॉर्क में कई महिलाओं ने एक रैली में हिस्सा लिया था ।
8 मार्च को जन्मे व्यक्ति गाँधी स्मारक निधि के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चन्द भार्गव का 8 मार्च 1889 में जन्म हुआ था। मशहूर उर्दू कवि, शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी का जन्म 8 मार्च 1921 को हुआ था। साहिर ने जब लिखना शुरू किया तब ‘इकबाल, फ़ैज, फ़िराक आदि शायर अपनी बुलंदी पर थे, पर उन्होंने अपना खास लहज़ा और रूख़ अपनाया । उससे न सिर्फ उन्होंने अलग जगह बना ली, बल्कि वे शायरी की दुनिया पर छा गए। साहिर लुधियानवी न सिर्फ़ अदब का अज़ीम शायर बल्कि एक ऐसा नाम जिसने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक नग़मे लिखे और गीतकारों को उनका वाजिब हक़ भी दिलाया।
साहिर के गीत बहुत मशहूर हुए, उनकी नज़्में कई फ़िल्मों में गुनगुनाई गयीं। उनकी ग़ज़लों पर लोगों की दाद नहीं रुकती। उनका फ़लक सिर्फ़ ऊंचा ही नहीं है बल्कि बहुत बड़ा भी है। जहां ज़िंदगी का दर्शन हैै, वहीं मुहब्बत को हिज्र-ओ-विसाल भी हैं, इंक़लाब है तो ग़म भी हैं। उनकी एक शायरी है। देखा है ज़िंदगी को कुछ इतने क़रीब से चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक जिम्मी जॉर्ज का 8 मार्च 1955 में जन्म हुआ था। 8 मार्च को हुए निधन 8 मार्च को कई दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा भी कहा था। 8 मार्च 1535 में मेवाड़ की रानी रानी कर्णावती का निधन हुआ था। 8 मार्च 2015 में आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का निधन हुआ था ।
8 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1911 – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।
2001 – इज़रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
2006 – रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।
2008 – मुंबई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया। फ़िल्म फ़ेयर ऑफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
2009 – भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।
2017 – मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।
2018 – नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018 – भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।
8 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1864 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
1889 – गोपी चन्द भार्गव – ‘गाँधी स्मारक निधि’ के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।
1897 – दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।
1921 – साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि।
1945 – नृपेंद्र मिश्रा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे हैं।
1953 – वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।
1954 – दिगंबर कामत – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
1955 – जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
1975 – फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता।
1989 – हरमनप्रीत कौर – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
1985 – रश्मि बंसल – भारत की जानीमानी लेखिका हैं।
8 मार्च को हुए निधन
1535 – रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी।
1957 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
1979 – आर. के. खाडिलकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1977 – कृश्न चन्दर – हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार थे।
1982 – राब बटलर – एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे।
2015 – विनोद मेहता – आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।
2021 – अंशुमान सिंह – राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति थे।