1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

 12 अप्रैल  के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।  वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

12 अप्रैल  के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।  वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।

हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल  1978 में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी थी। मशहूर गीतकार गुलज़ार को 12 अप्रैल  2014 में वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया। सम्पूर्ण सिंह कालरा उर्फ़ गुलज़ार भारतीय गीतकार,कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक तथा नाटककार हैं। गुलजार को हिंदी सिनेमा के लिए कई प्रसिद्ध अवार्ड्स से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें 2004 में भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से भी नवाजा जा चूका है।

इसके अलावा उन्हें 2009 में डैनी बॉयल निर्देशित फिल्म स्लम्डाग मिलियनेयर मे उनके द्वारा लिखे गीत जय हो के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार पुरस्कार मिल चुका है। इसी गीत के लिये उन्हे ग्रैमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति। प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का 12 अप्रैल 1954 में जन्म हुआ था। बतौर नाटककार, एक्टर, डायरेक्टर, गीतकार हाशमी ने दबे कुचले वर्ग की आवाज़ को अपने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए उठाया। वह कम्युनिस्ट-मार्क्सवादी विचारधारा को मानते थे. गंभीर मुद्दों को वह नाटक के ज़रिये रखते थे। दिल्ली विश्विद्यालय से पढ़ाई की. वह लोगों को राजनीति के प्रति सक्रिय होने के लिए जागरूक करते थे।

मगर महज़ 34 साल की उम्र में हाशमी को मार डाला गया. उनके कद को इस बात से समझा जा सकता है कि उनके अंतिम संस्कार में 15 हज़ार लोग आये थे। आपातकाल के बाद ट्रेड यूनियन की हालत ख़स्ता हो चली थी। हाशमी ने इमरजेंसी हटने के बाद फिर से नाटक की गलियों का रुख़ कर लिया था और वह मज़दूर वर्ग में एक बार पुराना ज़ोश भरना चाहते थे। दुर्भाग्य से उनके पास जनम जैसे किसी थिएटर ग्रुप को चलाने के लिए उतना पैसा या फंड्स नहीं थे. लिहाज़ा उन्होंने कम पैसे में असरदार मंचन का आईडिया निकाल लिया, जो था नुक्कड़ नाटक भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का 12 अप्रैल  1910 में जन्म हुआ था। 12 अप्रैल को हुए निधन  12 अप्रैल 1978 में एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन हुआ था । 12 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव — रेल सप्ताह — क्या होता है — हर साल 10 से 16 अप्रैल तक रेल सप्ताह मनाया जाता है–इसमें ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।

12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1945 – अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण; जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र; अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का देहान्त।

 

1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।

 

1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

 

2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

 

2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी। एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।

 

2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया। अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।

 

2010 – लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली। ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। ऑस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के ‘सिडॉन रॉक’ को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में ‘श्रेष्ठ पहली पुस्तक’ का अवार्ड मिला।

 

2014 – मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।

 

12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1885 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।

 

1917 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

 

1910 – केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार।

 

1921 – सुन्दर सिंह भण्डारी – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे।

 

1924 – एफ़. एन. सूजा – जाने-माने भारतीय चित्रकार थे।

 

1935 – लालजी टंडन – भारत के प्रसिद्ध तथा वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।

 

1943 – सुमित्रा महाजन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष।

 

1954 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।

 

1962 – सावजी ढोलकिया – सूरत की हरि कृष्णा निर्यात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

 

1981 – तुलसी गेबार्ड, अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हैं।

 

1937 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

 

12 अप्रैल को हुए निधन

1236 – इल्तुतमिश – दिल्ली (भारत) का शासक।

 

2006 – राजकुमार – कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता

 

1978 – ताज भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर

 

1723 – नेकसियर – मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...