1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

इतिहास  से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है।  भारत ने 1983 में पहले वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद 1 अप्रैल 2011 में आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्‍ड कप जीता था-- ये वो दिन है जब टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में इतिहास रच दिया था।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

इतिहास  से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है।  भारत ने 1983 में पहले वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद 1 अप्रैल 2011 में आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्‍ड कप जीता था। ये वो दिन है जब टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में इतिहास रच दिया था–मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे और जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. एमएस धोनी ने छक्का लगाकर टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था और वही इस मैच के हीरो भी चुने गए थे। धोनी ने 79 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए थे, वहीं गौतम गंभीर ने 97 रनों का अहम योगदान दिया था। ब्रिटिश पंजाब की 2 अप्रॅल  1849 में स्थापना हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल 2017 में जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया था।

2 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ का जन्म 1 अप्रैल  1902 को हुआ था । उस्ताद बड़े गुलाम अली ख़ान को ‘जगत उस्ताद’ माना गया है. संगीत की दुनिया में, बड़े-बड़े नामी गायक हुए हैं, लेकिन जो सम्मान, प्रसिद्धि और स्थायित्व उस्ताद बड़े गुलाम अली ख़ान के नाम के साथ जुड़ा वो किसी और के साथ नहीं जुड़ सका।

ऐसा माना जाता है कि तानसेन सुरों के सम्राट थे और ताल उनकी दासी थी. मियां तानसेन की कला और आवाज़ के बारे में माना जाता है कि उनके जैसा कोई नहीं हो सकता। तानसेन को रिकॉर्ड नहीं किया जा सका, लेकिन अगर उनके पास रिकॉर्डिंग की सहूलियत होती और उनकी आवाज को संरक्षित भी कर लिया जाता, तब भी संगीत प्रेमी अपना वोट उस्ताद बड़े गुलाम अली ख़ान को ही देते। उस्ताद बड़े गुलाम अली ख़ान साहब ने कहा कि शास्त्रीय संगीत अवाम की नहीं ख़ास की कला है. यह मेलों, ठेलों और नौटंकियों के लिए नहीं है। इसे सुनने के लिए, इसका शौक़ रखने वाले दो सौ से तीन सौ लोग महफ़िल सजाते हैं।

इस पर, नौशाद ने कहा कि उस्ताद अपनी महान कला से भारत की तब की 45 करोड़ जनता को वंचित मत रखिये– भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म 2 अप्रॅल  1969 को हुआ था — भारत में टी वी के प्रसिद्ध हास्य कलाकार कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रॅल  1981 को हुआ था। 2 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस क्या होता है ?  यह एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों को ऑटिज्म से लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन उन बच्चों और बड़ों के जीवन में सुधार के कदम उठाए जाते हैं, जो ऑटिज्म ग्रस्त होते हैं और उन्हें सार्थक जीवन बिताने में सहायता दी जाती है। नीला रंग ऑटिज्म का प्रतीक माना गया है।

 

2 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1984 – स्क्वॉड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।

 

1989 – फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।

 

1999 – मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।

 

2001 – नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।

 

2007 – सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।

 

2008 – कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की। नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।

 

2011 – भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।

 

2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1891 – टी. बी. कुन्हा, गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी

 

1902 – बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ – शास्त्रीय गायक

 

1942 – रोशन सेठ- अभिनेता

 

1969 – अजय देवगन – भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं।

 

1935 – ए. वी. रामा राव – भारतीय रसायनशास्त्री और आविष्कारक हैं।

 

1881 – वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर – एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।

 

2 अप्रैल को हुए निधन

1720 – बालाजी विश्वनाथ, शाहू के सेनापति धनाजी जादव ने 1708 ई. में उसे ‘कारकून’ (राजस्व का क्लर्क) नियुक्त किया था।

 

1825 – बन्धुल, एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।

 

1933 – रणजी, भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है।

 

1907 – राधाकृष्ण दास – हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।

 

2 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...