1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। बॉम्बे गैजेट अखबार 26 अप्रैल 1841 में पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। बॉम्बे गैजेट अखबार 26 अप्रैल 1841 में पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया था। इसे बॉम्बे समाचार के नाम से 1822 में एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू किया गया था।

उस समय इसे पाठकों को मुख्य रूप से जहाजों की आवाजाही और वस्तुओं के बारे में सूचित करने के लिए शुरू किया गया था और धीरे-धीरे यह ऐसे समाचार पत्र के रूप में विकसित हो गया, जिसमें व्यापार पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इंग्लैंड से भारत की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान 26  अप्रैल 1929 में पूरी हो गई थी 26 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति ।

26 अप्रैल 1864 में स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ था। भारतीय समाज में ऐसे कई समाज सुधारक हुए जिन्होंने समाज के ढ़ांचे को पूरी तरह बदल कर रख दिया. ऐसे ही समाज सुधारकों में से एक हैं आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती. महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्यासी थे. दयानंद सरस्वती ने भारतीय समाज को पिछडेपन से दूर करने के लिए पुराने रीति रिवाजों को बंद करने का आह्वान तो किया ही साथ ही उन्होंने ज्ञान से लिए संस्कृत भाषा का भी प्रयोग किया जो यह दिखाता है कि वह नए और पुराने में सामंजस्य बना कर रखते थे।

26 अप्रैल को हुए निधन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का  26 अप्रैल 1920 में निधन हुआ था। श्रीनिवास रामानुजन इयंगर एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। वे विश्व के महानतम गणित विचारकों में से एक हैं। रामानुजन एक ऐसी प्रतिभा थे जिन पर न केवल भारत को अपितु पूरे विश्व को गर्व था।

मात्र 33 वर्ष की आयु में इन्होने अपने अद्भुत और विलक्षण ज्ञान से गणित के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए. जिसके कारण उन्हें पूरे विश्व में एक महान गणितज्ञ के रूप में पहचान दिलाई। जम्मू और कश्मीर के रियासत के आखिरी शासक महाराज हरी सिंह का 26 अप्रैल 1961 में निधन हुआ था।

26 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस चेरनोबिल दिवस हर साल 26 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1986 के चेरनोबिल आपदा के परिणामों और परमाणु ऊर्जा के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यानि अंतर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मृति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 26 अप्रैल, 2016 को इस दिन को घोषित किया था, जो 1986 की परमाणु आपदा की 30 वीं वर्षगांठ थी।

1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया.

1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया.

1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा.

1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की.

1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन.

1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया.

1962 : अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा. चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था. तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका.

1964 : तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने.

1975: सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना.

1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ.

1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया.

2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची. राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत की.

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...