इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है।
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है।
लाल किले का 13 अप्रैल 1648 में निर्माण पूरा हुआ था। ये तो हर कोई जानता है कि दिल्ली का लाल किला लाल रंग का है। लेकिन शायद आपको ये जानकार हैरानी होगी कि रेड फोर्ट कभी वाइट यानि सफेद रंग का हुआ करता था। लाल किला मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनवाया गया था। इतिहास में इसका कई जगह उल्लेख किया गया है कि लाल किला का रंग कभी सफेद हुआ करता था।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, इमारत के कुछ हिस्से चूने के पत्थर से बने थे। जब सफेद पत्थर अपनी जगह से निकलने लगे या खराब होने लगे, तो अंग्रेजों ने इमारत को लाल रंग से रंग दिया। इतिहास में कई जगह इस बात का उल्लेख है कि शाहजहाँ ने इस किले का निर्माण उस समय करवाया था जब उसने अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था। उस समय किले का नाम किला-ए-मुबारक था जिसके बाद उसका नाम लाल किला कर दिया गया।
ऐसा भी कहा जाता है कि इसका निर्माण लाल पत्थर और ईंटों से किया गया था, इसलिए अंग्रेजों ने इसका नाम रेड फोर्ट रख दिया और स्थानीय लोग इसे लाल किला के नाम से बुलाते थे। भारत में 13 अप्रैल 1939 में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना का गठन हुआ था।
13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति भारत की पहली फिंल्म निर्माता, फिल्मकार दादासाहब का जन्म 13 अप्रैल 1890 को हुआ था। 13 अप्रैल को हुए निधन फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन 13 अप्रैल 1973 को हुआ था। बलराज साहनी हिंदी सिने जगत के वो अभिनेता थे, जिनकी गिनती बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावशाली अभिनेताओं में होती है।
उन्होंने आम आदमी की पीड़ा और समस्याओं को कई दफा फिल्मी पर्दे पर जुबान दे दी। वे वास्तविक जीवन में भी हुनरमंद, सौम्यता, सौहार्द और नैतिकता के प्रतीक बने रहे। अगर उनके निभाए किरदारों को बारीकी से देखें तो पता चलेगा कि वे दुनिया के किसी भी आम आदमी के चरित्र को पर्दे पर उतार सकते थे। 13 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस खालसा पंथ स्थापना दिवस।
खालसा पंथ का स्थापना दिवस हर वर्ष 13 अप्रैल को भव्य रूप में मनाया जाता है। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ की स्थापना अनंदपुर साहिब में की थी।
1699 : सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। हर साल इसी दिन बैसाखी का त्यौहार बनाया जाता है।
1919 : अंग्रेज सैनिको ने जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे भारतीयों पर गोली चला कर सैकड़ों की जान ले ही। इस दौरान हज़ारों लोग घायल हुए। इस घटना ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का रूख मोड़ दिया।
1947 : भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।
1960: फ्रांस ने सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना।
1980: अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984 : भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1997 : अमेरिका के युवा गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी विजय दर्ज की। जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।