सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इस सैलाब में सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक लापता 23 जवानों में से एक ही मिल पाया है। फिलहाल तलाशी अभियान के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें बढ़ाई गई हैं। गुवाहाटी और पटना से और टीमें भेजी जा रही हैं। सर्चिंग के लिए हेलीकॅप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
गंगटोकः सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इस सैलाब में सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक लापता 23 जवानों में से एक ही मिल पाया है। फिलहाल तलाशी अभियान के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें बढ़ाई गई हैं। गुवाहाटी और पटना से और टीमें भेजी जा रही हैं। सर्चिंग के लिए हेलीकॅप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
15 अक्टूबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद
फिलहाल सिक्किम में खराब मौसम के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देशों के बाद सिक्किम में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि चुंगथांग शहर में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ है, जिसमें शहर का 80 प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राज्य का NH-10 के कई हिस्सों को भी क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि पाकयोंग जिले में सात लोगों की मौत हुई है। जबकि मंगन में चार और गंगटोक में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। आपदा में लापता 103 लोगों में से 59 लोग पाकयोंग से हैं, जिसमें सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। गंगटोक से 22, मंगन से 16 और नामचि से पांच लोग लापता हैं। इस दौरान कुल 26 लोग घायल हुए हैं।
बाढ़ की भेंट चढ़े 11 पुल
सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से राज्य में 11 पुल बह गए। उनमें से अकेले मंगन जिले के आठ पुल भी शामिल हैं। नामचि में दो और गंगटोक में एक पुल बह गया। राज्य के चार प्रभावित जिलों में पानी की पाइपलाइन, सीवर लाइनें और कच्चे और पक्के 250 से 300 घर क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि सीमा सड़क संगठन चुंगथांग और मंगन में बचाव कार्यों में राज्य की मदद कर रहा है। जहां चार महत्वपूर्ण पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। BRO ने भारी बारिश और बेहद खराब मौसम के बीच दो से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मंगन जिले में इस आपदा से लगभग दस हजार लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि पाकयोंग में 6,895, नामचि में 2,579 और गंगटोक में 2,570 लोग प्रभावित हुए हैं।
पीएम मोदी ने दिया मदद का भरोसा
इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम प्रेम सिंह तवांग से फोन पर बात की है। जिसमें उन्होंने सीएम को हर तरह की मदद का भरोसा दिया।