उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार चंदपा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया।
इस मामले में सियासत की रफ़्तार तेज से शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है। साथ ही दोषियों को कड़ी सजा जल्द से जल्द दिलाने की मांग की जा रही है।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय चौक के पास प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।
इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, साथ ही दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्ष अमृता धवन को भी गाड़ी में बैठाकर ले गए। साथ ही कई अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
इसको लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमे लिखा गया “हाथरस की दलित बेटी के लिये न्याय की हुंकार। विजय चौक पर @DelhiPMC अध्यक्ष @AmritaDhawan1 व महिला कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन।
हाथरस की दलित बेटी के लिये न्याय की हुंकार ।
विजय चौक पर @DelhiPMC अध्यक्ष @AmritaDhawan1 व महिला कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन। #Hathras pic.twitter.com/p6zLxT6iYQ
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) September 29, 2020
फिर दूसरा वीडियो शेयर करके लिखा गया “हाथरस के दलित बेटी पर हुए जघन्य अत्याचार के खिलाफ दिल्ली विजय चौक पर रोष -प्रदर्शन कर रहे @DelhiPMC अध्यक्ष
@AmritaDhawan1 सहित कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन गिरफ्तार ! महिला सुरक्षा को ले।”
हाथरस के दलित बेटी पर हुए जघन्य अत्याचार के खिलाफ दिल्ली विजय चौक पर रोष -प्रदर्शन कर रहे @DelhiPMC अध्यक्ष @AmritaDhawan1 सहित कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन गिरफ्तार !
महिला सुरक्षा को लेकर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है ! #Hathras pic.twitter.com/q1kxBvbKc6
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) September 29, 2020
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के ट्विटर एकाउंट पर लगातार कई वीडियो शेयर किये जिसमें लिखा “मोदी-योगी होश में आओ, हमारी बेटियों को न्याय दिलाओं ! हाथरस की बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भाजपा की कठपुतली दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया।”
मोदी-योगी होश में आओ,
हमारी बेटियों को न्याय दिलाओं !
हाथरस की बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भाजपा की कठपुतली दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया। @shaminaaaa @AmritaDhawan1 @plpunia @Dr_Uditraj #Hathras pic.twitter.com/wPRLCxxjan
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) September 29, 2020
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के ट्विटर एकाउंट पर लगातार कई वीडियो शेयर किये जिसमें लिखा “भाजपा का “बेटी बचाओ” का नारा, कोई नारा नहीं देश को चेतावनी थी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की बेटियां सही मायनों में सुरक्षित महसूस न करें । शमीना जी गिरफ़तार होने के बाद ।”
भाजपा का "बेटी बचाओ" का नारा, कोई नारा नहीं देश को चेतावनी थी।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की बेटियां सही मायनों में सुरक्षित महसूस न करें – @shaminaaaa जी गिरफ़तार होने के बाद #Hathras pic.twitter.com/hhBAamtZ3w
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) September 29, 2020
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के ट्विटर एकाउंट पर लगातार कई वीडियो शेयर किये जिसमें लिखा “आज यूपी अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। बेटी बचाओ का नारा सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों और पोस्टरों में सिमट कर रह गया है। महिलाओं के प्रति हिंसा में उत्तर प्रदेश की भयावह स्थिति शर्म की बात है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देविन्स जी का यूपी के मुख्यमंत्री जी को पत्र।”
आज यूपी अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है।
बेटी बचाओ का नारा सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों और पोस्टरों में सिमट कर रह गया है। महिलाओं के प्रति हिंसा में उत्तर प्रदेश की भयावह स्थिति शर्म की बात है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष @sushmitadevinc जी का यूपी के मुख्यमंत्री जी को पत्र।#Hathras pic.twitter.com/s2rFkL9Q85
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) September 29, 2020
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के एकाउंट पर राहुल गाँधी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा “यूपी के ‘वर्ग-विशेष’ जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला। सरकार ने कहा कि ये फ़ेक न्यूज़ है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया। ना तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फ़ेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी।”
UP के ‘वर्ग-विशेष’ जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला।
सरकार ने कहा कि ये फ़ेक न्यूज़ है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया।
ना तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फ़ेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी। pic.twitter.com/0Ew5BoIVQK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 29, 2020
आपको बता दें कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य कई विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर लोगों ने भी योगी सरकार की आलोचना की है।