Gallantry Awards 2021: Air Force Group Captain Abhinandan gets 'Veer Chakra'; राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को मिला ‘वीर चक्र’। सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत मिला ‘कीर्ति चक्र’।
नई दिल्ली : देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले जवानों को आज यानी सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने ये पुरस्कार रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान दिया।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया। pic.twitter.com/ltrSv3T65A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2021
आपको बता देंकि वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। इसके बाद वह तीन दिनों तक पाकिस्तान के कब्जे में रहे थे।
सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’
आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के कई जाबांजों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को मारने के लिए सपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।
नायब सूबेदार सोमवीर को मरणोपरांत ‘शौर्य चक्र’
नायक सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया।
मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत ‘शौर्य चक्र’
वहीं पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।