पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शनिवार सुबह स्थिर रही। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य वेंटिलेटर पर हैं और रात में उन्हें अच्छी नींद आई।
दक्षिण कोलकाता अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ श्री भट्टाचार्य ठीक हैं। वह अब भी एनआईवी पर हैं और ठीक हैं। पिछली (शुक्रवार) रात ठीक से गुजरी।’’ वयोवृद्ध माकपा नेता को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर से हटाया गया था।
वयोवृद्ध माकपा नेता को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर से हटाया गया था। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल होश में हैं और चेतन हैं। उनका रक्तचाप, नाड़ी स्पंदन और ऑक्सीजन सघनता स्थिर है। उन्हें पेशाब भी ठीक से हो रही है।
उन्हें आई वी के जरिए तरल पदार्थ, एंटीबायोटिक आदि दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भट्टाचार्य की पत्नी और बेटी ने उनसे मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में दिक्कत के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आप को बता दे कि पूर्व सीएम को सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद उनको दिन में ही दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल में बुद्धदेव भट्टाचार्य की कोरोना जांच भी की गई है लेकिन उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भट्टाचार्य अभी 76 साल के हैं।
इसी के साथ आप को बता दे कि अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना से पीड़ित नहीं है। यह अच्छी खबर है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है लेकिन इलाज का असर दिख रहा है।
पूर्व सीएम भट्टाचार्य के इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम का गठन कर दिया गया है। डॉक्टर्स की 5 सदस्यों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत नाजुक है। उनकी नाड़ी और रक्तचाप स्थिर है।
बयान में आगे कहा गया कि उनका इलाज किया जा रहा है। अभी डॉक्टरों ने पूर्व सीएम को वेंटिलेटर पर रख दिया है। बुद्धदेव भट्टाचार्य को काफी समय से सांस लेने की समस्या है। वह बुढ़ापे की अन्य बिमारियों से भी पीड़ित हैं।
इधर, राज्य की सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ममता ने बुद्धदेव की पत्नी व बेटी के साथ अस्पताल में बात की और कहा कि उनके साथ हैं।
बुद्धदेव भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सन 2000 से 2011 तक रहे। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भट्टाचार्य की सेहत को लेकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी सेहत को लेकर हमें चिंता है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी पूर्व सीएम भट्टाचार्य के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता सरकार में शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने अस्पताल का दौरा किया।
आप को बता दे कि मंत्री ने डॉक्टरों से उनकी सेहत को लेकर बात की। मंत्री फिरहाद हकीम ने डॉक्टरों से बात करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की।