हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का 73 साल की आयु में मंगलवार तड़के को निधन हो गया है। उन्होंने कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली।
उन्हें पिछले 4 दिनों पहले ही टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वो 4 दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार उनका पूरा परिवार, उनका निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी कोरोना से संक्रमित है, और कोविड का इलाज करा रहा है।
हमारे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शांता कुमार जी की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष शैलजा जी के निधन का दुःखद समाचार सुन कर अत्यंत दुःखी हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवार जनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्ति ! pic.twitter.com/TClDJpDqxS
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) December 29, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी के निधन से कांगड़ा सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएमओ कांगड़ा डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने मौत होने की पुष्टि की है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर इस घटना पर सार्वजनिक तौर पर शोक जताया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शांता कुमार जी की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष शैलजा जी के निधन का दुःखद समाचार सुन कर अत्यंत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवार जनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति!’