1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार रात आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं।

बतादें कि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ भी कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, वो संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, अशोक चव्हाण नांदेड़ में थे और अब उन्हें इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार के पार 

वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,041 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की 50 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...