दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देगा। दिल्ली चुवाल कार्यालय आज वोटरों की फाइनल लिस्ट भी घोषित करने जा रही है, जिसके तहत आज यह भी फाइनल हो जाएगा की राजधानी में कितने लोग वोट कर पाएंगे।
खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि, चुनाव आयोग राजधानी में करीब डेढ़ करोड़ वोटरों के आसपास की घोषणा करेगा। चुनाव की घोषणा केंद्रीय चुनाव आयोगा करेगा, लेकिन इसकी पूरी तैयारी दिल्ली चुनाव कार्यालय (चीफ एलेक्टोरल ऑफिसर) के जिम्मे है। इसी के तहत चुनाव कार्यालय फाइनल वोटर लिस्ट उजागर करने जा रहा है। जिन लोगों का नाम इस लिस्ट में नहीं होगा, उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं होगा, चाहे उसके पास कितने भी दस्तावेज हों। केंद्रीय चुनाव आयोग तक वोटरों की फाइनल लिस्ट की जानकारी पहुंचा दी जाएगी, जिसके आधार पर आयोग दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर देगा।
बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़, 43 लाख, 16 हजार, 453 थी। इस लिस्ट में पुरुष वोटरों की संख्या करीब 79.73 लाख व महिला वोटरों की संख्या लगभग 65.73 लाख है। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 700 के आसपास है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो इसमें करीब 2.5 लाख नए वोटर जुड़े हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है, आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच। चुनाव को लेकर तीनों पार्टियां पहले से तैयारी में हैं। चुनाव की घषणा होते ही ये दल अपने प्रत्याशी घोषित कर देंगे। चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू जो जाएगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि, राजनैतिक दलों को प्रचार के लिए मात्र दो सप्ताह का ही वक्त मिल पाएगा।