1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विमानों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी यात्री क्वारंटीन

विमानों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी यात्री क्वारंटीन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

करीब दो महीने बाद देश में घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हुई है जिसके बाद विमानों में कोरोना संक्रमितों की यात्रा की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है। बतादें कि, एयर इंडिया की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक कोरोना मरीज की यात्रा करने के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स (सदस्य) को क्वारंटीन कर दिया गया है।

बताते चलें कि, इंडिगो ने मंगलवार को चेन्नई-कोयंबटूर उड़ान के क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया। इस उड़ान में यात्रा करने वाले एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विमान कंपनी ने यह फैसला किया। इंडिगो के मुताबिक, कोयंबटूर पहुंचे संक्रमित युवक ने बाकी यात्रियाें की तरह मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने पहन रखे थे। उसके आसपास काेई नहीं बैठा था, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका कम है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...