महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या में हर दिन बढ़त देखी जा रही है। आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में 8139 नए केस सामने आए हैं।
वहीं इस दौरान 223 लोगों की मौत हुई है। मुंबई की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 1284 नए मामले सामने आए हैं और 39 लोगों की जान गई है।
महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के ये सबसे ज्यादा केस हैं। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है।
अब तक 10,116 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है और यहां पर कोरोना के कुल 2,46,600 केस हैं। इसमें से 99,202 केस एक्टिव हैं।
मुंबई की बात करें तो यहां पर कोरोना के कुल 91,745 केस हैं, जबकि 5,244 लोगों की मौत हो चुकी है।