1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस साल ठंड तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड, दिल्ली में शीत लहर का पूर्वानुमान

इस साल ठंड तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड, दिल्ली में शीत लहर का पूर्वानुमान

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

देश में अचानक मौसम में तगड़ा बदलाव आया है। देश के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस साल ठंड अगले पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। क्योंकि इस बार ऐसी स्थिति बन रही है, जो भयंकर ठंड की तरफ इशारा कर रही है।

खासकर उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा तेजी से लुढ़का है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल आमतौर से ज्यादा ठंड पड़ेगी, इसके कई कारण गिनाए जा रहे हैं। मिसाल के तौर पर अगर दिल्ली को लें तो ये जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से घिरा हुआ है यहां से चलने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को ठंड में डुबो देती हैं।

ये हर साल होता है, लेकिन इस बार सर्दियां और कड़ाके की पड़ सकती हैं। इस साल 15 नवंबर से ही ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी और ठंड बढ़ गई। इसकी वजह है पश्चिमी विक्षोभ, जिसके कारण वहां से ठंडी हवाएं आ रही हैं।

वही दिल्ली में सर्दी का सितम बरकरार है। ठिठुरन भरी ठंड का आलम यह है कि अब सुबह ही नहीं, दिन भी खासे ठंडे हो रहे हैं। और अभी अगले दो दिन बर्फीली हवाओं से निजात मिलने के आसार भी नहीं हैं। बुधवार को तो ठंड ने एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2011 के बाद से अभी तक 16 दिसंबर के दिन का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 52 से 100 फीसद रहा।

दिल्ली शीत लहर की चपेट में है। भारतीय विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में दिन में ठंड रहने और शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री दर्ज किय गया। बुधवार को पालम में विजिबिलिटी गिरकर 100 मीटर हो गई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 13 डिग्री कम है।

अमृतसर में मनाली, शिमला और श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में दिन में ठंड रहने और शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

घने कोहरे के कारण सुबह में पालम इलाके में विजिबिलिटी गिरकर 100 मीटर पर आ गई। जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कश्मीर घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इसके अलावा राज्य के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. मनाली, डलहौजी, कीलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और राज्य के मनाली, डलहौजी, केलोंग और कालपा में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस घट गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...